Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

छह हजार से अधिक ‘वोट वेल्यू’ होगी मेरठ की

  • राष्ट्रपति चुनाव में जिले की वोट ताकत काफी अहम्
  • सात विधायक करेंगे वोट, तीन राज्य सभा सांसद भी करेंगे वोटिंग
  • तीन अन्य जिलों का योगदान भी मेरठ की वोट वेल्यू में होगा काउंट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश के नए राष्ट्रपति के लिए आज वोटिंग होगी। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के रूप में जहां द्रौपदी मुर्मू खड़ी हैं। वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। देशभर से निर्वाचित विधायक राष्ट्रपति पद के लिए आज वोटिंग करेंगे। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) करता है, यानि की जनता अपने राष्ट्रपति का चुनाव सीधे नहीं करती।

इस प्रतिष्ठित चुनाव में देश की सभी विधानसभाओं से चुने गए एमएलए के अलावा लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोटिंग करते हैं और इन सभी की वोटों की अलग अलग वोट वेल्यू होती है। इन चुनावों में जहां संसद के नॉमिनेटेड मेंबर वोट नहीं डाल सकते, वहीं राज्यों की विधान परिषद् के सदस्यों को भी वोटिंग का अधिकार नहीं है।

‘वोट वेल्यू’ से तय होता है देश का राष्ट्रपति

राष्ट्रपति चुनाव वोट वेल्यू के आधार पर होता है। उत्तर प्रदेश के विधायकों की वोट वेल्यू सबसे अधिक है, जबकि सिक्किम के विधायकों की वोट वेल्यू सबसे कम होती है। अब यदि सांसदों की वोट वेल्यू की बात करें तो यह विधायकों की वोट वेल्यू से कहीं अधिक होती है। राजेश भारती के अनुसार उत्तर प्रदेश के एक विधायक की वोट वेल्यू 208 होती है जबकि सांसद की वोट वेल्यू 700 है।

11 14

हालांकि पहले सांसदों की वोट वेल्यू 708 होती थी जिसे अब घटाकर 700 कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधायक हैं इस प्रकार राष्ट्रपति चुनावों में उत्तर प्रदेश की वोट वेल्यू 83 हजार 824 बैठती है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं और इसके हिसाब से यहां के सांसदों की कुल वोट वेल्यू 56 हजार होती है। इनमें राज्य सभा सांसद अलग हैं।

मेरठ का योगदान

यहां पर विधानसभा के सात सदस्य हैं। इनमें मेरठ शहर, कैंट, मेरठ दक्षिण, सरधना, किठौर, हस्तिनापुर व सिवालखास शामिल हैं। इस प्रकार यहां के विधायकों की वोट वेल्यू 1456 (208 प्रति वोट के हिसाब से) होती है। इसके अलावा यहां सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, तीन राज्य सभा सांसद भी हैं। इनमें विजयपाल सिंह तोमर, कांता कर्दम व डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल हैं। इन चारों की कुल वोट वेल्यू 2800 (700 प्रति वोट के हिसाब से) होती है।

मुजफ्फरनगर के संजीव बालियान के संसदीय क्षेत्र में सरधना क्षेत्र आता है। जबकि बागपत के सत्यपाल सिंह के क्षेत्र में सिवालखास और बिजनौर के मलूक नागर के संसदीय क्षेत्र में हस्तिनापुर विधान सभा आती है। इस तरह इन तीनों की वोट वेल्यू भी 2100 (700 प्रति वोट के हिसाब से) बैठती है। इस प्रकार मेरठ से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों की वोट वेल्यू का आंकलन करें तो यह छह हजार 356 होती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img