Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालियों ने मारपीट कर भगाया

  • क्षुब्ध दामाद ने गर्दन की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास
  • परिजनों ने उपचार के लिए कराया अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कस्बा अग्रवाल मंड़ी टटीरी में ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने ब्लैड़ से अपनी गर्दन की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली।

बताया गया है कि कस्बा टटीरी निवासी सुभाष के पुत्र अनुज का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी अपनी सास का सिर फोड़कर अपने मायकेचली गई थी। वृद्धा की हालत गंभीर बताई गई है। परिजनों के अनुसार रविवार कोअनुज अपनी को लेने के लिए ससुराल गया था। आरोप है वहां पर किसी बात को लेकर उसकी ससुराल के साथ गरमरगर्मी हो गई।

इस दौरान उसकी पत्नी को भेजने के बजाया ससुरालियों ने उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया । इसके बाद घर ओर अनुज ब्लैड़ से अपनी गर्दन की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक के गर्दन की नस काटने से परिजनों में हड़कम्प मच गया और वह युवक लेकर सीएचसी बागपत पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। सीएचसी से घायल को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर करदिया है। परिजनों ने इस संबंध में पीड़ित के ससुरालियों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img