जनवाणी संवाददाता |
बागपत: खट्टा प्रहलादपुर गांव में सांसद निधि से रविदास मंदिर की बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है, जिसका सोमवार को सांसद प्रतिनिधि एवं जिपं सदस्य ने पहुंचकर शिलान्यास किया। साथ ही सभी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
खट्टा प्रहलादपुर गांव में सांसद निधि से रविदास मंदिर की बाउंड्री का शिलान्यास करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने वहां ईंट रखकर शिलान्यास किया और सरकार की नीतियों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है और भाजपा ही यहां का विकास करा सकती है। उन्होंने सभी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ फूल सिंह व संचालन तरुण शर्मा ने किया।
इस मौके पर डॉ. विनोद चेयरमैन टटीरी, राजू प्रधान, बिरपाल, महेंद्र, रामपाल एसडीओ, विजय फौजी, इंद्रपाल प्रधान, राकेश प्रधान, राजसिंह, राकेश शाह, अशोक शाह, नरेंद्र बच्चन, सोनू नवाब, सुनील, डॉ. नरेश, उदयवीर सिंह प्राचार्य, हरिओम, अंकित, पंकज, धर्मेन्द्र, टिंकु, रिंकू शर्मा, विवेक, नरेन्द्र, राजू रावत, बृजेश, कृष्ण, तुषार आदि उपस्थित रहे।

