Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

घेवर की सुगंध से महकने लगा सावन

  • बाजार में चॉकलेट फ्लेवर से लेकर कई तरह के घेवर की वैरायटी है मौजूद
  • 800 रुपये किलो तक की रेंज में मौजूद है घेवर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सावन का महीना शुरू होते ही बाजार में घेवर और गुजियों की सुगंध भी महकने लगती है। वहीं, दूसरी ओर सावन के माह में बेटियों व नवविवाहितों को सिंदारे के रूप में माता-पिता कपड़ों के साथ शगुन के रूप में घेवर व गुजियां भेंट करते है। सावन का महीना लगते ही सिंदारे शुरू हो गए हैं। जिससे देखते हुए घेवर व गुजियों का बाजार भी सजकर तैयार हो गया है।

सावन का महीना शुरू होते ही मन अठखेलियां करने लगता है। बारिश की रिमझिम फुहारें, पेड़ों पर पड़े झूले, महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले सावन के गीत, हंसी ठिठौली और मुंह मीठा करने के लिए घेवर व गुजियों की मिठास। यह सब सावन में ही देखने को मिलता है। लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बाजार आने वाले त्योहारों के सीजन के लिए तैयार हो गया है। मिठाई की दुकानें भी सज गई है।

31 10

दुकानों पर कई प्रकार के फ्लेवर में घेवर को तैयार किया गया है। इसमें सादा व मलाई घेवर के साथ चॉकलेट घेवर को भी उतारा गया है। वहीं बादाम, पिस्ता, केसर, रोज जैसी कई स्वादिष्ट वैरायटी भी मिठाइयों की दुकानों पर तैयार की जा रही है। सावन के महीने में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली मिठाई घेवर ही होती है।

सावन शुरू होते ही इसे बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। देहली स्वीट के संचालक सोरब शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मलाई घेवर पसंद किया जाता है। वहीं, ड्राई घेवर की भी काफी डिमांड रहती है। मलाई घेवर की लाइफ दो दिन की ही होती है।

ये है रेंज

सादा घेवर                                                    380

मलाई वाला घेवर                                             500 रुपये से 600 रुपये तक

आम घेवर                                                    400 रुपये से 500 रुपये तक

शुगर फ्री घेवर                                                700 रुपये से 800 रुपये किलो तक

चॉकलेट घेवर                                                 500 से 800 रुपये किलो तक

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img