जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: शनिवार को हरिद्वार से जल भर कर जिला संभल के लगभग 50 शिव भक्त कस्बे में पहुंचे। शिव भक्त काबड के साथ-साथ 120 मीटर देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा शान से लहराता भक्तों का जत्था अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
तिरंगे की काबड देखकर पुलिस के साथ-साथ सड़क पर गुजरने वाली लोग ने भी सावधान की स्थिति में खड़े होकर तिरंगे का सम्मान किया। गत वर्षो की भांति ब्लॉक प्रांगण में समाजसेवियों ने कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन किया।

