जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह को संगठन एवं पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन की और मजबूती से करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु द्वारा पश्चिमी जोन का प्रभारी बनाया गया। मुरादाबाद सहारनपुर एवं मेरठ मंडल को पश्चिमी जोन में शामिल किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के जौन प्रभारी बनने पर राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने फूल माला पहनाकर चंद्रहास सिंह का स्वागत किया।

