जनवाणी संवाददाता |
बेहट: नगर के बहुत ही व्यस्त इलाके में एक नैनो कार में अचानक भयंकर आग लगने से कार धू-धू कर जलकर खाक हो गई। कार में सवार तीन युवक झुलस गए। गनीमत यह हुवा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि जिस जगह गाड़ी में आग लगी ठीक उसी जगह दो बैंक और मार्केट है।
सोमवार को कस्बे के मोहल्ला खालसा में स्टेट बैंक के पास कस्बे के एक अपनी नैनो कार से अपने घर वापस लौट रहा था तभी अचानक उसकी नैनो कार में आग लग गई गाड़ी में आग लगती देख दुकानदार और आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची कार में सवार व्यक्तियों ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि वह काफी झुलस गए पुलिस और कस्बेवासियों ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी सुलेमान पुत्र सलीम अपनी नैनो कार से मोहल्ले के ही साहिल पुत्र शमशाद चांद पुत्र यासीन को वापस घर लेकर आ रहे थे जैसे ही वह मोहल्ला खालसा गली में पहुंचे तो उनकी नैनो कार में अचानक आग लग गई देखते देखते गाड़ी में ऊंची ऊंची लपटें उठ गई कार में बैठे तीनों युवक भी झुलस गए लोगों ने झुलसे युवकों को बाहर निकाला घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कस्बे वासियों की मदद से पुलिस ने घरों में से पानी की बाल्टीयो द्वारा धू-धु कर जल रही कर पर पानी डालकर काबू पाया लेकिन तब कार जलकर खाक चुकी थी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जहां से साहिल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया दो झुलसे युवको को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस की मानवता की मिसाल पेश करते हुए कस्बे में धू-धु कर जल रही कार को सब इंस्पेक्टर अजय कसाना व हैड़कांस्टेबल मोहम्मद कामिल ने लोगों के घरो से बाल्टीयो में पानी लेकर आग पर काबू पाया पुलिस की इस मानवता के कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं ।

