जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भाकियू अराजनैतिक ने डीएम बिजनौर को किसानों की 15 समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई और समाधान ना होने की दशा में दो अगस्त 2022 को जिला मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई।
भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम से मिलकर किसान समस्याओं को उठाते हुए किसान नेता चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि नलकूप पर बिजली विभाग द्वारा मीटर लगा कर किसानों से 10 गुना बिजली के बिल वसूला जा रहे हैं। जबकि शासनादेश स्पष्ट है कि नलकूप के बिलों को मीटर से नहीं लिया जाएगा।
सरकार किसानों की फसलों के लाभकारी दाम दिलाने का काम करें पहले उसके बाद बिजली के बिल बढ़ाने का काम करें। नूरपुर शुगर मिल में बाधा बन रहे धामपुर और स्योहारा शुगर मिल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी जिलाधिकारी से उठाई गई और नूरपुर शुगर मिल लगवाने की मांग जोर-शोर से रखी गई।

