Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

लेखपाल भर्ती परीक्षा में पकड़े चार मुन्नाभाई

  • एसटीएफ मेरठ ने की कार्रवाई, पांच मोबाइल और कार बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी लेखपाल भर्ती की प्रचलित परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना के सहयोगी सहित चार सदस्यों को एसटीएफ मेरठ की टीम ने गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल, आधार कार्ड, कार और चार हजार रुपये बरामद किये हैं।

एएसपी एसटीएफ ब्रजेश सिंह ने बताया कि यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में मोहित कुमार पुत्र सूबे सिंह निवासी पट्टी कल्याणपुर सोनीपत, हरियाणा (साल्वर), संदीप पुत्र सोनपाल निवासी तिलवाड़ा कस्बा व थाना छपरौली, अभ्यर्थी, नीरज पुत्र ईश्वर निवासी चिराना थाना बरोदा जनपद सोनीपत, हरियाणा (मुख्य सरगना का सहयोगी) और रविन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी गोहाना सोनीपत, हरियाणा (साल्वर) को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से पांच मल्टीमीडिया मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड और कार टोयोटा अर्बन कूज और चार हजार रुपये नकद बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि जनपद मुरादाबाद क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर पेपर कराया जायेगा।

निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में सुनील कुमार, जयवर्धन, दीपक कुमार, विनय कुमार एवं रोमिश तोमर की टीम स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज मझोला जनपद मुरादाबाद में अभ्यर्थी संदीप के स्थान पर परीक्षा दे रहे मोहित उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त मोहित से पूछताछ पर उसकी निशादेही पर पं. मदन स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद के पास से अभ्यर्थी आशीष आर्य पुत्र सुभाषचंद के स्थान पर परीक्षा दे रहे रविन्द्र उपरोक्त एंव अभ्यर्थी संदीप तथा इस गैंग के सरगना सुमित का सहयोगी नीरज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहित एंव रविन्द्र ने बताया कि आज हम कमश: अभ्यर्थी संदीप पुत्र सोनपाल व आशीष आर्य पुत्र सुभाष के स्थान पर अभ्यर्थी बनकर लेखपाल भर्ती की परीक्षा दे रहे थे। हमें नीरज पुत्र ईश्वर ने 25-25 हजार रुपये परीक्षा देने की एवज में दिये थे।

अभियुक्त नीरज पुत्र ईश्वर उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं तथा सुमित भर्ती परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा पास कराते हैं तथा प्रत्येक साल्वेंर को 25-25 हजार रुपये देते हैं। भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठाने एंव पास कराने की एवज में परीक्षा उत्तीर्ण होने पर मैं सुमित प्रत्येक अभ्यर्थी से 5-5 लाख रुपये वसूल करता है।

चार गिरफ्तार, 12 किलो गांजा, 30 हजार बरामद

जानी एवं स्वॉट टीम मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 12 किलो गांजा, 30 हजार रुपये एवं एक चोरी की गाड़ी हुंडई क्रेटा बरामद की गई। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। चेकिंग व गश्त के दौरान मोहिउद्दीनपुर की तरफ से एक हुंडई क्रेटा सफेद रंग नम्बर आ रही थी।

जिसे रोक कर तलाशी ली गयी तो मौके से गौरव कुमार पुत्र दीपचन्द मिश्रा निवासी राधेश्याम बिहार कालोनी कस्बा मुरादनगर, निजाम उर्फ निजामुद्दीन पुत्र ताहिर निवासी गली नंबर-सात, श्यामनगर तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट, यूसुफ पुत्र यामीन निवासी वार्ड-11 कस्बा सिवालखास थाना जानी और सलीम पुत्र अनवर निवासी गली नंबर-पांच मजीद नगर थाना लिसाड़ी गेट 12 किलोग्राम गांजा व बिक्री के 30,100 रुपये

एवं एक इलेक्ट्रिक तोल मशीन व एक गाड़ी रंग सफेद हुंडई क्रेटा व आठ मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अभियुक्त संजय शुक्ला पुत्र जगदीश निवासी राधे श्याम कालोनी कस्बा मुरादनगर थाना मुरादनगर गाजियाबाद और विकास त्यागी पुत्र योगेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम बरनावा थाना बिनौली बागपत मौके से भाग गये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img