Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अभिनेत्री दीया मिर्जा की भतीजी का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल दहला देने वाली खबर दी है। अभिनेत्री की भतीजी तान्या काकड़े का निधन हो गया है, जिसको लेकर उन्होंने पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने भतीजे के निधन की वजह का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर तान्या के जाने का दुख जताया है।

दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर भतीजी तान्या की तस्वीर साझा है, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहद इमोशन नोट लिखा है। दीया ने लिखा, ‘मेरी भतीजी, मेरा जान, मेरी बच्ची अब इस दुनिया में नहीं रही। तुम जहां भी रहो तुम्हें हमेशा शांति और प्यार मिले। आप हमेशा मेरे दिल में रहोगी। ओम शांति।’

अभिनेत्री की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौहर खान, ईशा गुप्ता और भावना पांडे ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की, तो सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा, ‘ये बहुत ही दुखद खबर है, वो जहां रहे चमकती रहे।’ इसके अलावा सुनील शेट्टी, श्रेया धनवंतरी, गुल पनाग सहित कई सितारों ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक तान्या काकड़े सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ राजीव गांधी एयरपोर्ट से हैदराबाद की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में तान्या की मौके पर ही मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img