Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को घटिया खाना

  • छात्रा के पिता ने प्रदेश के शिक्षामंत्री से की मामले की शिकायती
  • पीड़ित पिता ने जान का खतरा बताते हुए वीडियो की वायरल
  • तहसीलदार प्रियंका जायसवाल मामले की जांच करने पहुंचीं

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मंगलवार को गांव जहानपुरा निवासी मुबारिक ने उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक शिकायती पत्र ​भेजा। शिकायत में मुबारिक ने बताया कि उसकी दो बेटियां आरजू व अनम गांव पंजीठ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ती हैं। विद्यालय की वार्डन रेनू गुप्ता पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा छात्राओं को दिए जाने वाले खाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

11 1

छात्राओं को बासमती चावल के स्थान पर मोटा चावल दिया जाता है। चावल सुबह पकने के बाद तीन टाइम खिलाया जाता है जिससे छात्राएं बीमार हो रही हैं। खाने में आटे के जौ को बिना दूध के सूखा दिया जा रहा है जिससे छात्राओं के पेट में हर समय दर्द रहता है। भयंकर गर्मी में छात्राओं के कमरे में इनवर्टर पर 4 पंखों के स्थान पर मात्र एक पंखा चलाया जाता है, जबकि विद्यालय स्टाफ के कमरों में सभी पंखें इनवर्टर से चालू है।

विद्यालय का फ्रिज खराब पड़ा हुआ है तथा कंप्यूटर भी खराब है। शौचालय का गड्ढा क्षतिग्रस्त व खुला पड़ा हुआ है। रात के समय विद्यालय के अधिकतर अध्यापक विद्यालय में नहीं रुकते। किसी भी छात्रा को साबुन, तेल, तौलिया, टूथपेस्ट, कंघा चप्पल सेनेटरी आदि उपलब्ध नहीं कराई गई है। छात्राओं द्वारा मांग करने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img