Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

किक बॉक्सिंग में 9 गोल्ड एक सिल्वर मेडल झटका

  • मेरठ में आयोजित हुई थी सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सीनियर राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामली के 15 खिलाड़ियों ने प्रति​​भाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जिनमें से नौ खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड और एक खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीतकर शामली का नाम रोशन किया।

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 30 व 31 जुलाई तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सीनियर राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शामली से भी 15 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें ऋषभकांत शर्मा, शुभम निर्वाल, रामनिवास, कृष्णा वर्मा, कादम्बरी सिंह, कोविंद्र, अनिकेत, आदित्य व तुषार ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड व अरुण ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सभी गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हो गया है।

यह प्रतियोगिता 18 से 23 अगस्त को चैन्नई में होने जा रही है। नेशनल प्रतियोगिता में चयन के लिए उप्र. किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुशील कौशिक व कोषाध्यक्ष सोनू सैनी ने सभी खिलाड़ियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img