जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कांवड़ यात्रा संपूर्ण संपन्न करने पर श्री साईं परिवार समिति ने डीआईजी सुधीर कुमार को बधाई देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डीआईजी सुधीर कुमार ने समिति के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली और समय-समय पर समिति को हर संभव योगदान देने का आश्वासन भी दिया। समिति अध्यक्ष सौरव बब्बर ने डीआईजी सुधीर कुमार को बताया कि समिति समय-समय पर समाजसेवा के कार्य करती रहती है।
उन्होंने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य इस कार्य में उन्हे पूरा सहयोग देते है। हर मंगलवार को लंगर लगता है। इसके अलावा समिति गरीब कन्याओं का विवाह आदि कराती है। हर संभव व जरूरतमंदों की मदद करती है। इस पर डीआईजी ने सौरव समेत अन्य को समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान राजकुमार मित्तल, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद दाऊद, हरिओम भाटिया,दीपक मित्तल, योगेश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

