Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हनुमान जी के झंडे की निकाली गई शोभायात्रा

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर के रामलीला मैदान में नवरात्रों में होने वाले रामलीला मंचन का हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा निकालकर शुभारंभ किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर झंडा रामलीला मैदान में प्रतिस्थापित किया गया। शारदीय नवरात्र में नगर स्थित रामलीला मैदान में राम सेवक मंडल रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन कराया जाता है। दशहरा के दिन रामलीला मैदान में विशाल मेले का भी आयोजन होता है।

वर्तमान में चल रहे कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को राम सेवक मंडल रामलीला कमेटी द्वारा नगर में हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा निकाली गई। नगर स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा से राम सेवक मंडल रामलीला कमेटी द्वारा विधि विधान से भगवान राम व हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हनुमान जी के झंडे की शोभा यात्रा शुरु की गई।

मंदिर ठाकुरद्वारा से रामसेवक मंडल के तत्वाधान में श्रद्धालु हनुमान जी के झंडे को शोभायात्रा के रूप में रामलीला मैदान लेकर पहुंचे और वहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान जी के झंडा प्रतिस्थापित किया गया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, बृजेश कौशिक, पवन अग्रवाल, अनिल अरोड़ा, हरिओम तायल, मनोज शर्मा, विशाल शर्मा, संजय बजरंगी, आशु गोयल, पवन गोयल के साथ ही राम सेवक मंडल रामलीला कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img