Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

पीएचसी के हाल देखकर डीएम खफा

  • डीएम ने किया नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर का निरीक्षण
  • होम आइसोलेशन में रखे गये व्यक्तियों से बराबर संपर्क में रहे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएम के. बालाजी ने मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर का निरीक्षण कर वहां दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में रखे गये व्यक्तियों के बराबर संपर्क में रहा जाये अगर उनमें लक्षण परिलक्षित होते हैं तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाये।

उन्होंने कोरोना महामारी की जांच के लिए किये जाने वाले एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट की स्थिति की जानकारी ली साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव केस सर्च, कंटेनमेंट जोन, सर्विलांस आदि की जानकारी लेते हुये कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक व स्टाफ पूरी गंभीरता से व माइक्रोप्लॉन बनाकर कार्य करें।

डीएम के. बालाजी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से पूछा कि अगर उन्हें प्रशासनिक स्तर से किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो बताये इस पर स्वास्थ्य केन्द्र की एमओआईसी ने लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने की मांग की।

जिस पर उन्होने लैब टेक्नीशियन जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने वहां स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली। डीएम के. बालाजी ने कहा कि सर्विलांस व कांटेक्ट ट्रेसिंग को ठीक प्रकार से किया जाये तथा कोरोना मरीज मिलने पर एक्टिव केस सर्च को पूरी गंभीरता से किया जाये ताकि कोई मरीज न छूटे।

उन्होंने वहां कोरोना महामारी की जांच के लिए किये जाने वाले एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि वर्तमान में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर के क्षेत्रान्तर्गत 33 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन में है, इन सभी से बराबर संपर्क में रहा जाये।

होम आइसोलेशन में उन्हीं व्यक्तियों को रखा जाये जो असिमपटोमेटिक हो व उनमें को-मोरबिडिटीज न हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार, एसीएमओ पूजा शर्मा, एमओआईसी डा. रिचा गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img