- मंसूरपुर निवासी किशोरी इन्वर्टर साफ करते समय आयी करंट की चपेट में
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में इन्वर्टर साफ करते समय करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गयी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मंसूरपुर निवासी मनदीप की 14 वर्षीय पुत्री राजुल सुबह घर का कार्य कर रही थी। कार्य करते समय वह इन्वर्टर की सफाई करने लगी। इसी दौरान उसका हाथ कटे हुए तार पर जा लगा और वह गिर गयी।
राजुल के गिरते ही परिजन दौड़े और उसे उठाया, लेकिन जब तक वह दम तौड़ चुकी थी। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

