जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार की इस स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजना अंतर्गत राजकीय आईटीआई बिजनौर में प्रधानाचार्य मंजुल मयंक की अध्यक्षता एवं प्रधान सहायक राकेश शर्मा के संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई बिजनौर के 327 तथा राजकीय आईटीआई अफजलगढ़ के 110 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सदर विधायक सूची मौसम चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी द्वारा टेबलेट वितरित किए गए।

