जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: राजकीय महिला चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता कराया गया कि कोई भी पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करेगा। इसके बाद परिजन बिना कुछ कार्रवाई किए ही जच्चा-बच्चा के शवों को अपने घर ले गए।

