Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने प्रोफेसर की पत्नी से सरेशाम चेन लूटी

  • राखी खरीदने बाजार गई थी प्रोफेसर की पत्नी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र जागृति विहार में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली। बदमाश शोर मचाने पर महिला को मारपीट कर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से जानकारी की। महिला ने थाना पुलिस को लूट की तहरीर दी है।

मेडिकल क्षेत्र जाग्रति विहार 260/4 निवासी सुधीर कुमार खरखौदा स्थित एक डिग्री कालेज में प्रोफेसर हैं। सुधीर की पत्नी डा. दिशा दिनेश अपनी 10 वर्षीया बेटी संग शाम सवा सात बजे जागृति विहार सेक्टर दो स्थित एक किराना स्टोर पर राखी खरीदने आई थी। जब वह राखी खरीदकर चलने लगी तो स्पेलेंडर बाइक पर पीछे से दो युवक आये और उन्होंने दिशा के गले से चेन झपट ली।

इस दौरान जैसे ही बदमाशों ने दिशा की चेन पर झपट्टा मारा तो दिशा ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। बदमाशों ने हाथ पकड़ने पर महिला को मारना पीटना शुरु कर दिया। इस बीच दिशा की बेटी ने देखा कि उसकी मां के साथ मारपीट हो रही है। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आासपास के लोग वहां दौडेÞ। बदमाश पब्लिक के आने से पहले ही मौके से फरार हो गये। महिला ने थाना मेडिकल पुलिस को सूचना दी।

14 12

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी की। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। वहीं महिला ने थाना मेडिकल पुलिस पर लूट की तहरीर दी है। वहीं, बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष प्रवीन शर्मा भी व्यापारियों संग वहां पहुंच गये। उन्होंने थाना मेडिकल पुलिस से बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ने की मांग की है।

कांग्रेसी नेता का बेटा मोबाइल चोरी में पकड़ा 21 मोबाइल बरामद

मेरठ: लिसाड़ीगेट पुलिस ने कांग्रेस नेता नफीस सैफी के बेटे सहित लूट व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि कांग्रेसी नेता का बेटा शाहरिन पुत्र नफीस सैफी निवासी बदर वाली गली जाकिर कालोनी, इमरान उर्फ शानू पुत्र इकबाल निवासी गली नंबर तीन आर होटल वाली गली श्यामनगर और इमरान पुत्र उस्मान निवासी गली नंबर छह हरी मस्जिद थाना लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास लूट और चोरी के 21 मोबाइल और नकदी बरामद की है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि शाहरिन और इमरान उर्फ शानू लूट और चोरी के मोबाइल खरीदने और बेचने का धंधा किया करते थे। बुधवार देर रात को दोनो को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस के पूछताछ करने दोनो ने बताया कि इमरान को मोबाइल बेच दिया करते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बरामद मोबाइलों में ओप्पो रियलमी, सैमसंग आदि नामी गिरामी कंपनी के मोबाइल हैं।

पीएम आवास योजना में अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

मेरठ: प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली करने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इसकी तहरीर संस्था की ओर से सिविल लाइन थाने में दी गई थी, फिर भी कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही हैं। कंपनी ने वसूली करने वालों पर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? मामले को जांच पड़ताल के नाम पर लटका रखा है।

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में लाभार्थियों को उनके खातों में किश्तवार धनराशि एक पोर्टल से उनके खातों में दी जा रही है। यह जिम्मेदारी वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के पास है। करीब 863 लाभार्थियों को यह धनराशि अवमुक्त की जा रही है। संस्था का आरोप है कि अमितपाल निवासी सुपरटेक ग्रीन सिटी मेरठ, गोपाल कुमार, रिंकू सैनी निवासी लखवाया, वरुण निवासी मलियाना, शिवम निवासी मलियाना फाटक आदि लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

कंपनी पर भी आरोपियों के चलते दाग लग रहा हैं, जिसके चलते कंपनी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। करीब पन्द्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की। संस्था ने थाना पुलिस से शिकायत की है तथा एसएसपी से भी संस्था के पदाधिकारी मिले थे। फिर भी कार्रवाई पुलिस क्यों नहीं कर रही हैं ? यह बड़ा सवाल है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img