Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

किसानों को धान क्रय केंद्र पर मिले पर्याप्त सुविधाएं: राणा

  • कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया धान खरीद केंद्र का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जनपद के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भाी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गांव हरड फतेहपुर और थानाभवन कस्बे की मंडी समिति पर धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए क्रय केंद्रों पर आने वाले सभाी किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था हो, किसानों को धान, तौल में कोई भी दिक्कत ना हो और वहां मौजूद कर्मचारी अधिकारी यह तय कर लें।

उन्होंने कहा कि जितना भाी धान क्रय केंद्रों पर आ रहा है उसकी खरीद सुनिश्चित हो। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए जनपद में इस बार 7 क्रय केंद्र खोले हैं, जिससे कि धान किसानों को धान बेचने के लिए कहीं बाहर ना जाना पड़े। इस दौरान उप जिलाधिकारी शामली संदीप सिंह, जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह, मंडी सचिव थानाभावन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img