Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें 14 अगस्त 2022 देखें वीडियो


01– शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन। पीएम मोदी ने जताया शोक।

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

01 RAKESH JHUNJHUNWALA


02– पंजाब पुलिस ने हथियारों के साथ चार आतंकियों को दबोचा। दिल्ली पुलिस के साथ की गई सयुंक्त कार्रवाई।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। डीजीपी पंजाब ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों के पास से हथियार आदि बरामद किए गए हैं।

02 PUNJAB DELHI POLICE


03– यूपी एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी। जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल इस्लाम गिरफ्तार।

यूपी एटीएस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ है।

03 TERRORIST HABIBUL


04– बिहार के सांसदों की टूट की खबर पर पशुपति पारस की पार्टी ने दिया जवाब। सभी अटकलों का किया खंडन, अफवाहों पर लगा विराम।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी ने रविवार को उन अफवाहों को खारिज किया जिसमें पांच में से तीन सांसद जदयू में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने सांसदों की मौजूदगी में अटकलों का खंडन किया।

04 PASHUPATI PARAS


05– नीतीश कुमार को लग सकता है बड़ा झटका। हरिवंश नारायण सिंह पर भाजपा का बड़ा दांव!

जदयू के भाजपा से अलग होने के बाद यह है कि हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति के पद से इस्तीफा देंगे? फ़िलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस मामले पर जदयू और भाजपा के बीच तनातनी और बढ़ सकती है।

05 HARIVANSH NARAYAN


06– भारत की तरह विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धड़ाम हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’!। आमिर खान की बायकॉट से फिल्म हुई नाकाम!।

चार साल बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में फेल हो गई है। भारत में बायकॉट से विदेश में ‘लाल सिंह चड्ढा’ धड़ाम होती नजर आ रही है।

06 LAL SINGH CHADHA


07– मथुरा में गिरी बिजली, पेड़ के नीचे बैठीं दो महिलाओं की हुई मौत। दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी, अस्पताल में भर्ती।

मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

07 MATHURA


08– आमिर खान का समर्थन करना ऋतिक रोशन को पड़ा भारी। ट्रोलर्स बोले- ‘विक्रम वेधा’ के लिए रहें तैयार।

ऋतिक रोशन ने आमिर खान के लाल सिंह चढ्ढा फिल्म की तारीफ की थी, इस पोस्ट के बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। देखते ही देखते हैं बायकॉट विक्रम वेधा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

08 RITIK ROSHAN


09– आज दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में जमकर बरसे बदरा। उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत।

दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में आज जमकर बारिश हुई है। रविवार दोपहर को झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। बारिश से न केवल गर्मी से राहत मिली है बल्कि पसीने छुड़ा रही उमस में भी कमी आई है।


10– दलित छात्र की हत्या पर बसपा सुप्रीमो हुईं आक्रोशित। बोलीं- राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में एक दलित छात्र की हुई हत्या मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार दलितों, आदिवासियों की रक्षा नहीं कर रही है इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

10 MAYAWATI


11– मथुरा के नंदगांव में 20 अगस्त को जन्मेंगे कन्हैया। ब्रज के अन्य मंदिरों में 19 अगस्त को रहेगी जन्माष्टमी।

मथुरा के नंदगांव के विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 20 अगस्त को मनाया जाएगा। ब्रज के अधिकांश मंदिरों में कन्हैया 19 अगस्त को जन्म लेंगे।

11 MATHURA


12– मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा। 20 फीट नीचे गिरी सिपाही की कार, अस्पताल में मौत।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर शनिवार की देर रात रात्रि में हुए हादसे में सिपाही अरुण कुमार की मौत हो गई। हादसा कार पलटने से हुआ। कार हाईवे से 20 फीट नीचे जाकर गिरी। अस्पताल में उपचार के दौरान सिपाही की मौत हुई है।

12 MEERUT


13– भाजपा नेता के बेटे पर लगा छेड़छाड़ आरोप। दहशत में छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, जांच शुरू।

मेरठ के कंकरखेड़ा में भाजपा नेता अशोक शर्मा के बेटे शेखर ने घर में घुसकर दूसरे वर्ग की छात्रा पर छेड़छाड़ आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की तरीर पर केस दर्ज किया गया है। दहशत के चलते छात्रा ने कॉलेज छोड़ दिया है।

13 MEERUT


14– बागपत में किसानों की नींद उड़ी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना। फसलें तबाह, कई गांवों पर मंडराया संकट।

बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान पर पहुंच गया है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बागपत, काठा, खेड़ा इस्लामपुर, फैजपुर निनाना, कोताना आदि गांवों में फसल बर्बाद हो गईं हैं।

14 BAGHPAT 1


15– हाई अलर्ट मोड में देश की राजधानी दिल्ली। हमले की फिराक में आतंकी, सुरक्षा व्यस्था हुई और सख्त।

15 अगस्त दिल्ली के लाल किले की प्रचीर से पीएम मोदी तिरंगा फहरायेंगे। दिल्ली पुलिस संभावित आतंकी मॉड्यूल और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए। राष्ट्रीय राजधानी में अभेद्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

15 DELHI POLICE


16– विभाजन के 75 साल बाद भुखमरी के कगार पर पहुंचा पाकिस्तान। भारत ने छू लिया आसमान।

75 सालों के इतिहास में भारत ने कृषि से लेकर खेल, अर्थव्यवस्था, रक्षा तक के क्षेत्र में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। तो वहीं पाकिस्तान आज भी कंगाल है और आतंकियों का ठिकाना बनकर रह गया है।

16 INDIA


17– बिहार में कैबिनेट का फॉर्मूला तय, कांग्रेस को मिलेंगे 3 मंत्रीपद। प्रदेश अध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी।

बिहार में कांग्रेस के राज्य प्रभारी भक्त चरण दास ने दावा किया है कि नीतीश कुमार की नई सरकार में कांग्रेस को तीन मंत्री पद मिल रहे हैं। जीतनराम मांझी के हिस्से में एक मंत्री पद जायेगा। 16 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

17 BIHAR


18– देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न। आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसे लेकर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है। आज देश को सम्बोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

18 DRAUPADI MURMU


19– अखिलेश यादव के ताबड़तोड़ ट्वीट के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया पलटवार। बोले- आपको दृष्टि दोष हो गया।

बीते कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव लगातार तिंरगा की खबरों को शेयर कर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब उनके ट्वीट्स पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया किया कि अखिलेश यादव आपको दृष्टि दोष हो गया है।

19 AKHILESH MAURYA


20– मिस्र के एक चर्च में लगी भीषण आग। हादसे में कम से कम 41 लोगों की हुई मौत।

मिस्र की एक चर्च में भीषण आग लगने से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। मिस्र के कॉप्टिक चर्च का कहना है कि काहिरा के एक चर्च में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए हैं।

20 MISHRA CHARCH

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img