Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

महापंचायत में सरकार के खिलाफ बरसे राकेश टिकैत

  • छुर गांव में भाकियू की महापंचायत का आयोजन, विभिन्न जिलों से पहुंचे किसान

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार को सरधना के छुर गांव में भाकियू द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि सरकार जवानों और किसानों के साथ धोखा कर रही है।

सरकार को सबक सिखाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने नौजवानों और किसानों से तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही संगठित रहने की अपील की। कहा कि संगठित रहकर ही इस सरकार का सामना किया जा सकता है।

छुर पहुंचने पर सर्वप्रथम किसानों ने पुष्पवर्षा करके राकेश टिकैत का स्वागत किया। इसके बाद मंच पर विभिन्न बिरादरी के लोगों ने टिकैत को पगड़ी बांधी। महापंचायत के मुख्य मुद्दे अग्निपथ योजना, नलकूपों पर विद्युत मीटर और गन्ने का बकाया भुगतान रहा। पूरी महापंचायत में राकेश टिकैत के निशाने पर सरकार रही। टिकैत सरकार पर जमकर बरसे।

02 14

कहा कि आज फसल और नस्ल को बचाने की लड़ाई है। भाजपा ने कहा कि था कि चुनाव जीतने पर सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे। मगर उलटा नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। कहा कि यह तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। किसानों से कहा कि सभी मीटर अपने थानों में जाकर जमा करा दें।

मनमानी स्वीकार नहीं होगी। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अग्निपथ योजना के नाम पर महज चार साल की नौकरी दी जा रही है। भाजपा फूट डालों राज करो वाली नीति पर चल रही है।

बिहार से लेकर राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में राजनीति पार्टी के लोगों में फूट डालकर अपना काम कर रही है। कहा कि आज एक और आंदोलन की जरूरत है। इसलिए सभी किसान और नौजवान तैयार रहें। कभी भी बुलाया आ सकता है।

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी किसानों और नौजवानों से संगठित होकर आवाज उठाने की अपील की। महापंचायत की अध्यक्षता कृष्णपाल अध्यक्ष व संचालन राजकुमार करनावल ने किया। महापंचायत के संयोजक जिला महासचिव विनेश प्रधान व धीरेंद्र सिंह तालियान रहे।

महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल तालान, प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, चौधरी कृष्णपाल, बिजेंद्र सिंह, रविंद्र दौरालिया, मनोज त्यागी, अजय दबथुवा, विनेश प्रधान, गजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img