Tuesday, June 9, 2026
- Advertisement -

दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

  • मायके वालों के आने से पहले ही कर दिया अंतिम संस्कार
  • पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के नवादा गांव में एक विवाहिता को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने मायके वालों के आने से पहले ही विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ससुराल पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतक पक्ष ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के ढाना गांव निवासी शिवानी चौहान पुत्री विनोद चौहान की शादी करीब छह माह पूर्व सरधना के नवादा गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज की बात कहकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। बीती 20 अगस्त को उनके पास ससुराल से फोन आया कि शिवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके वाले ससुराल के लिए चल पड़े।

17 19

आरोप है कि मायके वालों के आने से पहले ही ससुरालियों ने विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद विनोद चौहान ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति मोहित, ससुर राकेश व सास लोकेश देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

सरूरपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के पति के रिश्तेदार ने महिला के दुराचार करने का प्रयास किया। वहीं, महिला ने विरोध करते हुए जब इसकी जानकारी पति को दी तो सुसरालियों ने महिला पर छूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि सुसरालियों ने पति के साथ मिलकर महिला को कमरे में बंद कर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।

इस बीच शोर सुनकर आए पड़ोस के लोगों ने महिला की जान बचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी ननद का पति उस पर बुरी नजर रखता है। जिसके चलते ननद का पति सोमवार को उसके घर आया और उसे बुरी नियत से घर में अदंर खींच लिया। जिसका महिला ने शौर मचाते हुए विरोध जताया तो आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने महिला को झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पति समेत सुसरालियों ने महिला को एक कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

16 18

हालांकि इस बीच शौर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने महिला की जान बचाई। बाद में महिला ने थाने पहुंच कर आरोपी ननद के पति व खुद के पति समेत सुसरालियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img