- बीएसएम स्कूल में ब्रेनोब्रेन वंडर किड कंपटीशन प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बीएसएम स्कूल में ब्रेनोक्रेन वंड कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कंपीटिशन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। नगर के करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में समय-समय पर ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास पर भी पूर्ण रूप से ध्यान दिया जा सके। इसके चलते मंगलवार को स्कूल में ब्रेनोब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट आफ शामली की ओर से ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा यह प्रतियोगिता नेशनल लेवल पर आयोजित की जाती रही है। प्रतियोगिता मे कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर स्कलॉरशिप, पदक, प्रशस्ति पत्र व चैंपियंस ट्राफी से सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। प्रतियोगिता को लेकर स्कूल के बच्चों में भारी उत्साह देखा गया।
स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने प्रतियोगी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रेनोब्रेन प्रतियोगिता मस्तिष्क को सुदृढ़ करने में प्रभावशाली भूमिका निभाती है। बच्चे की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। पूर्व में भी बीएसएम स्कूल के छात्र प्रतियोगिताओं में पदक व प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते रहे हैं। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने प्रतियोगी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सुनीता चौधरी, शिवम छाबड़ा, रजत निर्वाल का सहयोग रहा।

