Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

कुछ देर के लिए थम गईं थीं सांसें, हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला जीत का छक्का

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुबई में खेले गए एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 147 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

भारत की इस जीत के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। वह जब बैटिंग के लिए आए थे तो भारत ने 15वें ओवर में सिर्फ 89 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे।

50 9

पाकिस्तान से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए। उन्हें डेब्यू मैन नसीम शाह ने बोल्ड किया। इसके बाद पावर प्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजी लगातार सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करते रहे।

शून्य पर विराट कोहली को जीवनदान मिला और फिर उन्होंने इसका फायदा उठाया। इस दौरान कोहली अपनी पुरानी लय में दिखे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, रोहित लगातार संघर्ष करते और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। कोहली 35 रन बनाकर नवाज की गेंद पर कैच आउट हुए।

रोहित और कोहली के आउट होने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी। ऐसे में चार नंबर पर बैटिंग करने आए रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। पहले जड्डू ने सूर्यकुमार यादव (18 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। इसके बाद जब सूर्य आउट हो गए तो जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ भारत को मुश्किल से निकाला। रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले। वहीं हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत नर्ज़ करा दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img