Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गाजीपुर में सवारियों से भरी नाव पलटी, दो की मौत, पांच लोग लापता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के गाजीपुर जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सवारियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग लापता हैं, जबकि 16 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। लापता लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मचा है। सूचना के बाद डीएम एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा गांव बाढ़ प्रभावित है। आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा डीजल चलित नाव की व्यवस्था कराई गई है। शाम पांच बजे करीब 24 लोग नाव पर सवार होकर घर जा रहे थे। अठहठा गांव से पहले पुलिया के पास अचानक नाव में पानी भरने लगा। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

चीखपुकार सुनकर किनारे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 19 लोगों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया। सभी को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अठहठा गांव निवासी शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ (40) और नगीना पासवान (50) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नाविक राम सिंह का उपचार चल रहा है।

इधर नाव पर सवार दयाशंकर की एक पुत्री, मृतक शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ की एक पुत्री और झटहां की एक पुत्री के अलावा अनिल पासवान का एक पुत्र और कमलेश का एक पुत्र लापता है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

घटना की जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा के साथ रेवतीपुर और गहमर कोतवाली की पुलिस टीम मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img