Home Uttar Pradesh News Baghpat अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भर्ती शीघ्र कराने की मांग

अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भर्ती शीघ्र कराने की मांग

0
अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भर्ती शीघ्र कराने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शिक्षक भर्ती के लिए चल रही अभ्यर्थियों की सूची में कम मेरिट के अभ्यर्थियों का नाम शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार कर काउंसलिंग कराने तथा शेष रिक्तियों पर शीघ्र भर्ती कराने की मांग की है, साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

अभ्यर्थियों का कहना था कि शासन ने 12 अगस्त को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 31 हजार दो सौ 77 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के निर्देश दिए थे। आरोप है कि कम गुणांक के अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल कर काउंसलिंग कराई जा रही है तथा अधिक गुणांक वाले अभ्यर्थियों का चयन नही किया जा रहा है।

उनका कहना था कि अधिक अंक प्राप्त करने के बाद भी मेरिट में उनका नाम नही है। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन करने तथा शेष 37 हजार पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगमा चौधरी, नूपुर मलिक, कोमल नैन, सोनिया गोलिया, राधा, आशा, चेतना, ईशा शर्मा, प्रियंका व विक्रांत मौजूद रहे।