Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं। पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और छह गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा। नाका पार्टी को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। वह पिस्टल से फायर करने वाला था, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। मट्टन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि आखिर वह किसे निशाना बनाने जा रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img