Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

भारत ने पाकिस्तान को दिया 182 रन का लक्ष्य, कोहली ने खेली 60 रनों की पारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली पुराने रंग में लौट आए हैं। उन्होंने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। अपनी पारी में कोहली ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आखिरी ओवर में वह आउट हुए। 20वें ओवर में हारिस ने पहली चार गेंद पर दो रन गिए और विराट कोहली रन आउट हुए। इसके बाद आखिरी दो गेंद पर रवि बिश्नोई बल्लेबाजी के लिए और उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। दोनों बार फखर जमान की खराब फील्डिंग देखने को मिली। आखिरी गेंद पर फखर ने बिश्नोई का आसान कैच छोड़ दिया। इस तरह भारत ने आखिरी ओवर में 10 रन बटोरे। टीम इंडिया ने आखिरी पांच ओवर में 46 रन बनाए और दो विकेट गंवाए।

जिस विराट कोहली का इंतजार भारतीय फैंस पिछले तीन साल से कर रहे थे वो दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में नजर आ गए। उनकी 44 गेंदों पर 60 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस अहम मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

कोहली ने चार चौके और एक छक्का जमाया। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से लेग स्पिनर शादाब खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान ने 1 ओवर में बिना विकेट खोए 9 रन बना लिए हैं। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।

रोहित शर्मा-केएल राहुल की छोटी लेकिन धमाकेदार पारी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में 28 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला। रोहित का स्ट्राइक रेट 175 का रहा। हालांंकि, वो एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनका विकेट हारिस रउफ ने लिया।

वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने भी मैच में 28 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 छक्का और 1 चौका निकला। उनका विकेट शादाब खान ने लिया।

बडे़ मैच में नहीं चला सूर्या का बल्ला

हांगकांग के खिलाफ 26 गेंद में 68 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच में फ्लॉप रहे। रविवार को उन्होंने 10 गेंद में 13 रन बना पाए। उनका विकेट मोहम्मद नवाज ने लिया। पाक के खिलाफ लीग मैच में भी सूर्या का बल्ला नहीं चला था और वो 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

हार्दिक, पंत भी फ्लॉप रहे

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दिनेश कार्तिक की जगह मैच में खेल रहे ऋषभ के बल्ले से सिर्फ 14 रन बने। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ लीग मुकाबले के हीरो रहे हार्दिक पंड्या अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पंत का विकेट शादाब और हार्दिक का विकेट मोहम्मद हसनैन ने लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह।

विराट खास क्लब में हो सकते हैं शामिल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 97 छक्के लगाए हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली का बल्ला बोलता है और वो तीन छक्के लगा देते हैं तो उनके टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो जाएंगे। अभी तक एशिया कप में खेले दो मैच में विराट के बल्ले से 4 छक्के निकले हैं।

28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए लीग मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी के कारण पाक की टीम 147 रन ही बना पाई थी। भारत की बल्लेबाजी को देखते हुए यह स्कोर आसान लग रहा था, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके दिए। हालांकि आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा की साझेदारी ने भारत को जीत दिला दी।

नंबर-4 पर खेलने वाले बल्लेबाजों को हर स्थिति के लिए खुद को तैयार रखना होता है। मुमकिन है टीम के दो विकेट तब गिरें, जब 150 रन बन गए हों या फिर स्कोर 0/2 भी हो सकता है। जिस बल्लेबाज की प्रेशर झेलने की क्षमता ज्यादा होती है, वह नंबर-4 पर अधिक कामयाब होता है। सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कई दबाव वाले मैच में अच्छा खेल दिखाया है। वे घरेलू क्रिकेट में भी बेहतर तरीके से प्रेशर हैंडिल करने के लिए जाने जाते हैं।

हांगकांग के खिलाफ मैच में भी जब रोहित शर्मा और केएल राहुल का बल्ला नहीं बोला तो वह सूर्या ही थे जिन्होंने टीम को खतरे से निकाला और 261 की स्ट्राइक रेट से 26 बॉल पर 68 रन बना दिए। ऐसे में टीम इंडिया के टॉप-3 के प्रदर्शन को देखते हुए इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img