जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: मौहल्ला तीरग्रान निवासी नौशाद पुत्र मुख्तार की गांव मुकर्रमपुर के निकट जनता फायर सर्विस के नाम से एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री में अचानक आग गयी। पटाखों में धमाका होने से कर्मचारियों में भगदड मच गई। आग लगने का कारण पता नही चल पाया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की। मौके पर पहुंचे एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ इंदु सिद्दार्थ ने मौका मुआयना कर प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।