जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा कॉलेज डिग्री कॉलेज बिजनौर में रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा आयोजित बीएससी प्रथम सेमेस्टर 2022 का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें निम्न छात्र/छात्राओं ने उत्क्रष्ठ प्रदर्शन किया। बीएससी (पीसीएम) में मुस्कान अरोड़ा ने 8.1 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीएससी (जेडबीसी) में राशि गुप्ता 7.71 एसजीपीए के साथ प्रथम, वंशिका राजपूत ने 7.24 एसजीपीए के साथ द्वितीय, साहनी ने 7.1 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।