Home Uttar Pradesh News Bijnor भवर पार करते कहीं डूब ना जाये जिंदगी की नैया

भवर पार करते कहीं डूब ना जाये जिंदगी की नैया

0
भवर पार करते कहीं डूब ना जाये जिंदगी की नैया

जनवाणी संवाददाता |

जलीलपुर: जलीलपुर-हस्तिनापुर के मध्य गंगा नदी पर बने पुल के निकट राहगीर अपनी राह आसान बनाने के लिए नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। शॉर्टकट के चक्कर में कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। बता दें कि पहाड़ियों पर भारी वर्षा के चलते गंगा में आये उफान से पुल के निकट 30 जुलाई को एप्रोच रोड गंगा में समा गई। तभी से मेरठ से चांदपुर कों जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सहारनपुर से एक्सपर्ट की टीम बुलाकर वायर क्रेट वाल का निर्माण करा कर एप्रोच रोड को कटने से बचाया गया। लेकिन गंगा में पानी अधिक होने के कारण अभी भी एप्रोच रोड को पुल से नहीं जोड़ सका। एप्रोल टूट जाने से राहगिरोह को 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मेरठ जाना पड़ रहा हैं। कुछ राहगीरों ने अपनी पद दूरी घटाने के लिए गंगा में संचालित हो रही नाव का सहारा लिया।