- हर बच्चे का है अधिकार, पूरा पोषण पूरा प्यार, कुपोषण को जड़ खत्म किया जाना जरूरी: डीएम
- पोषण को लेकर जागरूकता रैली का शुभारंभ करते डीएम: अखिलेश सिंह
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा- कुपोषण को जड़ से खत्मकिया जाना जरूरी है। सरकार की योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन करना हम सभी का कर्तव्य है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। कोशिश हो कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे।
जिलाधिकारीने पोषण माह के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया और रैली को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा – सरकार के प्राथमिक कार्यक्रमों में से एक पोषण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में एकसे 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण अभियान 2.0 काउद्देश्य है कि हर एक व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम हो, खानपान में सुधार हो ,कोई बच्चा कुपोषित न रहे तथा सभी को अपने वास्तविक पोषण का ज्ञान हो। रैली में इसी उद्देश्य को रेखांकित करते हुए तरह-तरह के नारे लिखी पट्टियां थीं।
यह पट्टियां लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बनाई गई थीं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता चौधरी, अनीता सोनकर, कुसुम लता, कमर जहां, रेखा कौशिक, रीता सैनी, वीजा देवी, सविता तेजान तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रैली में प्रतिभाग करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरह के तरह के नारे लगा रहे थे।
हर बच्चे का है अधिकार, पूरा पोषण पूरा प्यार।
आंगनवाड़ी केंद्र पर आएं, हर बच्चे का वजन कराएं।।
घर-घर अलख जगाना है ,कुपोषण को दूर भागना है ।
इन नारों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने ब्लाक बलियाखेड़ी, सिटी तथा पुवांरका की ओर कूच करके अलख जगाई।
रैली विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से गुजारी गयी।

