जनवाणी संवाददाता |
रामपुर मनिहारान: सीएचसी रामपुर मनिहारान पर पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक पुरुषों की नशबंदी की।
गुरुवार को सीएचसी में पुरूष नशबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर डॉ संजीव मांगलिक ने 8 पुरुषों की नसबंदी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि परिवार को सीमित व खुशहाल रखने के लिए नशबंदी एक सरल व कारगर उपाय है इससे कोई परेशानी नहीं होती और व्यक्ति तुरंत चल फिर सकता है।
उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजीत राठी एवं समस्त सीएचसी स्टाफ को सीएचसी रामपुर मनिहारान पर माह सितंबर में 14 महिला नसबंदी, 15 पुरुष नसबंदी, 5 ऑपरेशन से डिलीवरी तथा 2 हर्नियाऑपरेशन कराने पर बधाई दी है उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्रवासियों को और अधिक व गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ अजीत राठी, डॉ इवेश सिंह, डॉ रत्नाकर, सोनू कुमार, आदेश कुमार, मनीष कुमार, अनुज कुमार, शाहवेज, पूजा, मीनाक्षी स्टाफ नर्स, एएनएम, संगिनी एवं आशायें उपस्थित रहीं।

