Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar शाहपुर क्षेत्र के कई लोग आयकर विभाग के रडार पर

शाहपुर क्षेत्र के कई लोग आयकर विभाग के रडार पर

0
शाहपुर क्षेत्र के कई लोग आयकर विभाग के रडार पर
  • आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: क्षेत्र में आय से अधिक ब्लेक मनी से करोड़ो में बिक रही सम्पत्ति की गूंज आजकल क्षेत्र के प्रत्येक जनमानस के मन व दिमाग पर पूरी तरह छाई हुई है। आलम यह है कि कस्बे व क्षेत्र में जिधर भी देखो उधर ही करोड़ो के भाव मे बेनामी सम्पत्ति बिकती नजर आ रही है जबकि उसका सर्किल रेट के हिसाब से भाव लाखो में ही रह जाता है। करोड़ो की खरीदी गई सम्पत्ति लाखों में रह जाने से जंहा राजस्व की चोरी की जा रही है वही ब्लैक मनी की भी खपत होती जा रही है। शाहपुर क्षेत्र में करोड़ो की बेनामी सम्पत्ति की खरीद फरोख्त की गूंज जब जनपद में फैली तो सबकी चौकन्ने हो गए।

जिसके चलते आयकर विभाग की टीम भी क्षेत्र में इन लोगो की जांच में जुट गई जो इस क्षेत्र में लगे है तथा खरीद फरोख्त कर रहे है। कौन कोन लोग इसकी चपेट में आएंगे यह सब भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है। पिछले एक वर्ष से शाहपुर क्षेत्र में जिधर भी देखो उधर ही करोड़ो रूपये की बेनामी सम्पत्ति बिकनी की खबर खूब सुनी जा रही है शाहपुर कस्बे की मुजफ्फरनगर रोड हो या बुढाना रॉड हो बसी रोड़ हो या कस्बे के अंदर मैन बाजार का कमर्शियल पैलेस वही यह हो रहा है कि करोड़ो में बिकने का पता चलता है। यदि सर्किल रेट की बात करें तो वह सिर्फ लाखों की ही रह जाती है। करोड़ो रूपये की सम्पत्ति बिकने की चर्चाये शाहपुर क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। जबकि उस करोड़ो में बिकी सम्पत्ति का बैनामा सिर्फ लाखों में ही किया जा रहा है।

इस तरीके से चल रही खरीद फरोख्त से जंहा एक ओर स्टाम्प चोरी हो रही है वही दूसरी ओर करोड़ो रूपये ब्लैक मनी में तब्दील हो रहे है। इस तरह से जंहा सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है वही शाहपुर में सम्पत्ति के अप्रत्याशित बढ़ रहे भाव से आम आदमी प्रभावित हो रहा है। शाहपुर क्षेत्र में इस तरह करोड़ो रूपये में बिक रही सम्पत्ति की गूंज पूरे जनपद में फैली हुई है, जिसके चलते आयकर विभाग भी ऐसे लोगो की जांच में जुट गया है जो इस करोड़ो के खेल में संलिप्त है। अब देखना यह है कि भविष्य में कौन कौन इसकी चपेट में आता है यह तो तभी पता चलेगा कि आगे क्या होगा। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आयकर विभाग की टीम गुरुवार को शाहपुर कस्बे में आकर कुछ जानकारी ले गई है। जब आयकर विभाग की टीम से इस सम्बंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को देंगे उनके निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला
शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र में आयकर विभाग व राजस्व विभाग को होने वाले नुकसान का पूरा मामला ऐसे है कि शाहपुर कस्बे के मैन बाजार में कोई भी बिकने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान जिसका आकार 128 हो या 12 16 हो वही प्रतिष्ठान को जब उसका मालिक बेचना निकालता है तो होता यह है कि उसकी कीमत करोडों तक पँहुच जाती है। जबकि सर्किल रेट के हिसाब से लाखों में ही होती है। कुछ भूमाफिया भी इन पर मुनाफा कमाने के चक्कर मे अनाप शनाप रेट लगा देते है। लोगो का यह भी कहना है कि शाहपुर कस्बे में प्रॉपर्टी के भाव आसपास के जनपदों व मुजफफ्फर्नगर के अन्य कस्बो के मुकाबले बहुत ज्यादा है। कोई भी सम्पत्ति हो वही करोड़ो की हो जस रही है।

चर्चाओं का बाजार गर्म

शाहपुर: कस्बे में हुई आयकर विभाग की दस्तक से क्षेत्र व कस्बे में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कुछ लोग कहते सुने गए की क्षेत्र के कुछ लोग बाहर रहकर उल्टे सीधे तरीके से करोड़ो कमाकर ला रहे है जिन्हे प्रॉपर्टी की खरीद फारोक्त के नाम पर इस धंधे में इन्वेस्ट किया जा रहा है वही दूसरी ओर जो व्यक्ति कुछ साल पहले तक हजारों रुपए की वैल्यू नहीं रखता था आज वह करोड़ो की सम्पत्ति केसे खरीद रहा है रातों रात बने इन धन कुबेरो की कुंडली अगर खगाली जाए तो बहुत कुछ रहस्य खुल सकता है।