Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

वन मंत्री ने अवैध आरा मशीनों को सीज करने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन एवं जंतु उद्यान मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने विभागीय अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा है कि वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित पौधों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में अपेक्षा से कम वर्षा हो रही है इसलिए पौधों के सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जो पौधे सूख गए है उनके स्थान पर नए पौधों का रोपण प्राथमिकता से कराया जाये। समय-समय पर विभागीय अधिकारी अन्य विभागों द्वारा रोपित पौधों का स्थलीय निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट उनको भी उपलब्ध कराते रहें।

जंतु उद्यान मंत्री ने यह निर्देश वन विभाग के पारिजात कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि आरा मशीनो की अधिकारी गंभीरता से जांच करें जहां भी अवैध आरा मशीन मिले उसपर अनुशासनिक कार्रवाई कर सीज कर दें, जिन जनपदों में अवैध आरा मशीन चलती मिलेगी उस जनपद के अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए कॉल सेंटर का गठन करें तथा कॉल सेंटर के माध्यम से आई सूचना पर एक हफ्ते में कार्रवाई करें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

वन मंत्री ने बैठक में कहा कि कुकरैल वन क्षेत्र में कुकरैल नाइट सफारी की स्थापना मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है इस परियोजना को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जाये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img