Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

आज दिभर की 20 बड़ी ख़बरें, 11 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– बाल-बाल बचे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान। विमान ने खोया संतुलन, तत्काल की गई आपात लैंडिंग।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहा एक विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान एक रैली को संबोधित करने के लिए गुजरांवाला जा रहे थे।

01 IMPRAN KHAN


02– 5 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी नेजल वैक्सीन। भारत बायोटेक कंपनी ने मांगी अनुमति।

पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी जल्द नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत बायोटक ने तीसरे चरण के अध्ययन के लिए ड्रग कंट्रोलर से अनुमति मांगी है।

02 CORONA


03– जेईई एडवांस 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित। आरके शिशिर ने किया टॉप, महिलाओं में टॉपर बनीं तनिष्का काबरा।

राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है और महिलाओं में टॉपर रहीं तनिष्का काबरा ने 16वीं रैंक हासिल की।

03 JEE ADVANCED


04– सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार। कपिल पंडित ने मुंबई में की थी सलमान की रेकी।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए। गिरफ्तार कपिल पंडित ने सलमान खान को निशाना बनाने के लिए मुंबई में रेकी की बात कुबूल की।

04 PUNJAB DGP


05– एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप में बंद किया। पुलिस एसोसिएशन बोली, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बिहार के नवादा जिले के पुलिस अधीक्षक ने कथित तौर पर पांच जूनियर पुलिसकर्मियों को दो घंटे के लिए लॉकअप में डाल दिया, क्योंकि वह उनके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे। वहीं एसपी गौरव मंगला ने आरोप को खारिज किया है। नगर थानाध्यक्ष ने भी घटना से इनकार किया है।

05 POLICE


06– ईडी ने अभिषेक बनर्जी की साली को विदेश जाने से रोका। पूछताछ के बाद एयरपोर्ट से वापस लौटीं मेनका।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका को शनिवार को ईडी ने कोलकाता हवाईअड्डे पर रोक दिया और कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंप दिया। मेनका रात करीब नौ बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली थीं।

06 MENKA


07– 1000 लो-फ्लोर डीटीसी बसों की खरीद का मामला गरमाया। सीबीआई जांच में नई शिकायत को शामिल करने की एलजी ने दी मंजूरी।

दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में एलजी सचिवालय को मिली शिकायत को सीबीआई को भेजने के मुख्य सचिव के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है।

07 LG DELHI


08– दिग्गज एक्टर और प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि।

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यूवी कृष्णम राजू का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। गृहमंत्री अमित शाह ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

08 PRABHAS


09– नैनीताल हाईकोर्ट ने दी छात्र नेताओं को बड़ी राहत। छात्रसंघ चुनाव लड़ने के लिए मिली दो साल की छूट।

कोरोना काल में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने और अब उम्र की बाध्यता के चलते छात्र संघ चुनाव लड़ने से वंचित होने वाले छात्र नेताओं को नैनीताल हाईकोर्ट ने राहत दी है। हाईकोर्ट ने डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव लड़ने के लिए आयु में दो साल की छूट देने के निर्देश दिए हैं।

09 NAINITAL COURT


10– बागपत में सीएम योगी ने खिलाड़ियों से किया संवाद। सीएचसी का किया निरीक्षण, हेल्थ एटीएम का किया उदघाटन।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सबसे पहले खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। इसके बाद वह शहर में हेल्थ एटीएम की शुरुआत की। सीएम योगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का निरीक्षण भी किया। तत्पश्चात कलक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

10 CM YOGI


11– बायो डीकंपोजर का पाउडर से होगा पराली का निस्तारण। वैज्ञानिकों ने दो साल के प्रयास से किया तैयार।

फसल कटाई के बाद पराली की समस्या से रिकॉर्ड समय में निजात मिल सकेगी। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने बायो डीकंपोजर का पाउडर तैयार किया है। यह 18 से 20 दिन में खेत से पराली के अवशेषों को समाप्त करने में सक्षम है।

11 PARALI


12– उत्तराखंड में छह हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार। सीएम धामी ने चिन्हित की 57 स्थानों की भूमि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में 6000 एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार कर लिया है। 57 स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई है, जिसमें औद्योगिक इकाइयों के साथ फाइव स्टार होटल, फिल्म सिटी और कोटा की तर्ज पर कोचिंग हब तैयार होगा।

12 CM DHAMI

 

 


13– हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुआ बड़ा हादसा। बेकाबू कार खंभे से टकराई, पांच युवकों की मौत।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुठार कलां में शनिवार की देर रात एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि एक कार खम्भे से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

13 HIMACHAL CAR

 


14– मेरठ में दुष्यंत स्मृति समारोह में शामिल हुए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल। गुरूकुल पद्धति से मनोज सिन्हा का किया गया भव्य स्वागत।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को मेरठ में गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती से मुलाकात करने टिकरी आश्रम पहुंचे। इसके बाद चौधरी चरणसिंह विश्विद्यालय में दुष्यंत की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

14 MANOJ SINHA


15– सहारनपुर में बर्थडे कैंडल बनाते समय हुआ जोरदार धमाका। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती।

सहारनपुर में कोतवाली गंगोह के गांव बोढ़पुर में बर्थडे कैंडल बनाते समय जोरदार धमाका होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फ़िलहाल घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

15 SAHARANPUR


16– जेईई एडवांस में मेरठ के सौमित्र गर्ग ने हासिल की 29वीं रैंक। सौमित्र गर्ग पहले भी रह चुके हैं टॉपर।

जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने आल इंडिया स्तर पर 29वीं रैंक हासिल करके शहर का नाम रोशन किया गया है। इससे पहले सौमित्र गर्ग ने जेइई मेन और जेईई मेन द्वितीय में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक लाकर प्रदेश में टॉप किया था।

16 SAUMITRA GARG


17– रैपिड रेल स्टेशन के पास बनेंगे 14 मंजिला फ्लैट। एनसीआरटीसी ने अपलोड किया पूरा प्लान।

मेरठ में अगले पांच सालों में रैपिड रेल के स्टेशन से मात्र एक किमी की दूरी पर लोगों को रहने के लिए फ्लैट मिल जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एनसीआरटीसी की शहर में मोदीपुरम और शताब्दीनगर में वन बीएचके फ्लैट बनाने की तैयारी है।

17 MEERUT METRO


18– नकली फूड सप्लीमेंट व अधिक स्टेरॉयड ने ली जिम ट्रेनर की जान। 27 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते रहा संजीव धामा।

मेरठ में नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की अधिकता ने जिम ट्रेनर संजीव धामा की जिंदगी छीन ली। हंसते-खेलते परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। संजीव धामा 27 दिन तक जिंदगी के लिए जूझते रहे। उनकी मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाज में शामिल रहे चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की मात्रा अधिक लेने से ही ऐसा हुआ है।

18 SANJIV


19– प्रवर्तन निदेशालय ने आमिर खान के घर से बरामद किये 17 करोड़ कैश!। 5 ट्रंक में ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे बड़े बड़े नोट।

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में एक व्यवसायी आमिर खान के घर पर छापेमारी में 17 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया है। घर से 10 ट्रंक मिल, जिसमें से 5 ट्रंक में 200-500 और 2000 के नोट ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। आमिर खान ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से धोखाधड़ी करता था।

19 AMIR KHAN


20– सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने किया बड़ा दावा। बोले, ‘यूपी में लागू जल्द लागू कॉमन सिविल कोड, खत्म होगा मुस्लिम पर्सनल लॉ’!।

सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि यूपी सरकार अब यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने जा रही है। मुस्लिम इदारे मिट जाएंगे, मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म हो जाएगा। सपा सांसद ने कहा कि वो इतने फिक्रमंद है कि उन्हें रात में नींद भी नहीं आती है।

20 ST HASAN

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img