Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

इल्म से ही सामाजिक कुरीतियों का अंत संभव: प्रो साजेदीन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आइडियल एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी मेरठ के तत्वावधान में इस्माइल इंटर कॉलेज मेरठ में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शुआल हुदा और संचालन मोहम्मद साबिर खान ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शहर काजी प्रो. जेनुस्साजीदीन सिद्दीकी ने कहा कि आज हम इल्म से ही हर मुकाम हासिल कर सकते हैं तथा समाज में जो आज बुराइयां फैली हुई है उन्हें इल्म हासिल करके ही दूर किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ शुआल हुदा ने कहा कि आज बच्चे अपना कैरियर बनाने के लिए टारगेट तो तय करते हैं लेकिन उसके लिए क्या-क्या तैयारियां करनी है, यह नहीं जानते इसलिए बच्चों को चाहिए कि वह अपने भविष्य के लिए क्या करना है उसको भी जाने। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब शहर काजी जेनुरराशदीन मौजूद थे। इस मौके पर प्रोफेसर हुमा मसूद, अमित कुमार( कोऑर्डिनेटर टीम क्लीन मेरठ) नवाब अहमद, कोकब हमीद (वरिष्ठ समाजसेवी) आफताब आलम, अख्तर आलम, डॉक्टर अब्दुल माजिद खान और अब्दुल वकार ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल प्रथम में मोहम्मद कैफ (फैज़ ए आम इंटर कॉलेज), कुंवारी आफरीन, मोहम्मद काशिफ, कु आयशा, अमीना जहरा और महक सना अनवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल द्वितीय स्थान पाने वाले मोहम्मद उवैस, आलिया साहिल, सामिया, सादिया, नदिया और आफिया परवीन को भी सम्मानित किया गया।

इनके अलावा साहिल मलिक, आफरीन, उजैफा, सानिया परवीन, महविश और इल्मा परवीन भी सम्मानित हुई। इंटरमीडिएट में सम्मानित होने वालो में हम्माद, अलवीरा, मोहम्मद उजैफा सना, काजल, समर जहां, मोहम्मद बिलाल, कुंवर मिस्बाह, फुरकान अहमद, जोया, शिवानी , मिस्बाह, मोहम्मद सोहेल, आयशा, राबिया, जोया, महविश, फिजा और अफीफा शामिल थीं। इस दौरान मोहम्मद उस्मान, रिजवान अंसारी, कामरान अख्तर, साकिब, मोहम्मद काशिफ और गुलजार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img