Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

जानिए, भाजपा पर क्यों भड़के सीएम अरविन्द केजरीवाल ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा कि “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।”

जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”

41 4

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा ड्रग्स गुजरात के एक पोर्ट से आ रही है। यहां से पंजाब और देश की बाकी जगह ड्रग्स जा रही है। अखबार में छपा था 22000 करोड़ का ड्रग्स आया है। प्रशासन की मिलीभगत है। अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए इन लोगों ने पूरे देश के युवाओं को ताक पर रख दिया।

आप नेता केजरीवाल अगस्त से अब तक कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और राजकोट में चुनाव प्रचार कर अगस्त महीने की शुरुआत की थी। अपनी अगली यात्रा के दौरान उन्होंने जामनगर में व्यापारी समुदाय और छोटा उदयपुर जिले के बोडली में आदिवासियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने अहमदाबाद में और फिर कच्छ के भुज में दो अलग-अलग यात्राओं के दौरान टाउन हॉल बैठक की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img