Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 13 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– आगजनी, पत्थरबाजी के साथ वेस्ट बंगाल में फिर हुआ बवाल!। भाजपा-टीएमसी समर्थक भिड़े, हिरासत में आये कई बड़े नेता।

वेस्ट बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने विरोध मार्च निकाला, जिसमें भारी हंगामा हुआ है। दरअसल, भाजपा के मार्च निकालने के दौरान टीएमसी समर्थक भी उनके सामने आ गए। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हो गई। कई इलाकों में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए।

01 BENGAL


02– स्कूल बस ड्राइवर ने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म। महिला हेल्पर ने भी की मदद, दोनों हुए गिरफ्तार।

भोपाल में तीन साल की एक बच्ची से स्कूल बस ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जब घटना हुई, तब महिला हेल्पर भी मौजूद थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

02 BHOPAL


03– कट्टर ईमानदार पार्टी के विधायकों ने दिल्ली में भड़काया था दंगा!। अदालत में केजरीवाल के दो विधायक ठहराए गए दोषी।

आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को दिल्ली की एक अदालत ने दंगा भड़काने, पुलिस पर हमला करवाने का दोषी पाया है। दोनों विधायकों समेत सभी छह दोषियों को कोर्ट 21 सितंबर को सजा का सुनाएगा। दोषी पाए गए विधायकों में अखिलेशपति त्रिपाठी और संजीव झा शामिल हैं।

03 DELHI AAP


04– पूर्वी लद्दाख में गश्त चौकी-15 से पीछे हटीं चीन और भारत की सेनाएं। 2020 में हिंसक झड़प के बाद बढ़ा था गतिरोध।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव वाले इलाके गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी-15 से भारत और चीन की सेनाएं वापस लौट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों सेनाओं ओर से सैन्य वापसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी कर ली है।

04 LADDAKH


05– गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने किया पलटवार। बोले, कांग्रेस की भारत को बांटने की है आदत।

भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही साथ भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, यह भारत जोड़ो यात्रा न होकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा है। सावंत ने कहा, देश को बांटने वाली कांग्रेस अब जोड़ने की बात कर रही है। दुनिया जानती है भारत वर्ष को कांग्रेस पार्टी ने दो टुकड़े किए हैं।

05 GOA CM


06– शांकभरी देवी में आई बाढ़ में बही श्रद्धालुओं की कार। महिला की मौत, बेटियों को छात्रों ने बचाया।

सहारनपुर में सिद्धपीठ शांकभरी देवी में आई बाढ़ में श्रद्धालुओ की कार बहने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां बाल बाल बचीं। महिला की मौत से दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। तीसरी बेटी की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

06 SAHARANPUR


07– जाने माने वकील रोहतगी की दोबारा से होगी ताजपोशी। दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बनेंगे मुकुल।

जाने-माने वकील मुकुल रोहतगी को एक बार फिर से अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। मुकुल रोहतगी की दोबारा अटॉर्नी जनरल की ताजपोशी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तमाम तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं।

07 MUKUL ROHTAGI


08– श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह केस में नहीं हाजिर हुए विपक्षी। पुनरीक्षण याचिका पर कोर्ट में सुनवाई टली।

मथुरा की अदालत में मंगलवार को शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष व अन्य विपक्षी हाजिर नहीं हुए। इसके कारण श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित एक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन अक्तूबर तय की है।

08 MATHURA


09– महंत दिग्विजय और महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि आज। श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 53वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सीएम योगी ने संतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

09 CM YOGI


10– मेरठ में कक्षा तीन के चार छात्रों में मिले संदिग्ध लक्षण। स्कूल ने की छुट्टी, अब टीम करेगी जांच।

मेरठ में मंकीपॉक्स के डर से सोमवार व मंगलवार को कैंट स्थित केवी पंजाब लाइंस में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। यहां अध्यापकों ने अंदेशा जताया कि चार बच्चे बीमार हैं जिनमें मंकीपॉक्स जैसे लक्षण हैं। उन्होंने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी है। हालांकि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान इसे महज भ्रम बता रहे हैं।

10 MERATH


11– फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी। गुरुग्राम पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल लीला में बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी ईस्ट, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस फोन करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

11 GURUGRAM


12– सिर तन से जुदा करने की डॉक्टर को मिली धमकी। गाज़ियाबाद के डॉक्टर को आया मैसेज, व्हाट्सएप कॉल पर भी धमकाया।

गाजियाबाद के लोहिया नगर की आंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले डॉ. अरविंद वत्स अकेला को यूएसए से व्हाट्सएप कॉल के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है। डॉ. अरविंद का कहना है कि कॉलर ने कन्हैया लाल और डॉ. उमेश जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। कॉलर ने कहा कि तुम्हारी रेकी कर ली है, तुम्हें मोदी, योगी और यति नरसिंहानंदभी नहीं बचा पाएंगे।

12 GHAZIABAD


13– उत्तराखंड के सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान। बोले, यूपी की तर्ज पर होगा सभी मदरसों का सर्वे।

उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होगा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों की शिकायतें आ रही हैं, इसको सरकार ने गंभीरता से लिया है।

13 CM DHAMI


14– देहरादून अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर। पांच युवक देर रात टापू में फंसे, एसडीआरएफ ने बचाया।

देहरादून के मालदेवता में सोमवार देर रात नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान पांच युवक नदी में ही टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित निकाला।

14 DEHRADUN


15– शामली में 10 दिनों से चल रहा भाकियू का बेमियादी धरना ख़त्म। समझौता वार्ता सफल होने के बाद समाप्त किए धरना।

शामली में पिछले 10 दिनों से चल रहा धरना आज मंगलवार को एक समझौते के बाद समाप्त कर दिया गया है। बता दें किसान नेता राकेश टिकैत प्रशासन ने 140 करोड रुपए का गन्ना भुगतान सितंबर माह तक कराने का भरोसा दिया है। चीनी मिल के 50 करोड़ का भुगतान कल तक किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। साथ ही दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के लिए एक समिति का गठन होगा।


16– मेरठ में कूड़ा गाड़ियों को सीएम की हरी झंडी मिली ड्राइवर नहीं। चार माह बाद भी गृह मंत्रालय से नहीं जुड़ा आईटीएमएस।

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन 76 कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई थी उन्हें डेढ़ माह बाद भी ड्राइवर नहीं मिल सके हैं। वहीं चार माह बाद भी आईटीएमएस को गृह मंत्रालय के सर्विलांस से नहीं जोड़ा जा सका है। वहीं दस मई को सीएम ने मेरठ में आईटीएमएस इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को गृह मंत्रालय के सर्विलांस से जोड़ने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में अभी तक कार्य नहीं हुआ है।

16 MEERUT NIGAM


17– भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर दिया धरना। बिजनौर विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप।

बिजनौर में झालू बिजली उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना लगाकर कार्यकर्ताओं ने बिजली प्रशासन द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने व किसानों के विद्युत कनेक्शन काटने का विरोध कर नारेबाजी की।

17 BIJNOR BKU


18– मेरठ जिले के आरटीओ ऑफिस में एंटी करप्शन ने मारा छापा। क्लर्क मुंशीलाल को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा।

मेरठ एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार की सुबह आरटीओ ऑफिस में छापा मारा जहां पर पुलिस टीम ने तिलक मुंशीलाल को साढे सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन की टीम मुंशीलाल को पकड़कर नौचंदी थाने ले गई जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

18 MEERUT


19– अमरोहा में 60 गायों की मौत के मामले में डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई। पशु चिकित्सक संघ में नाराजगी, त्यागपत्र की दी चेतावनी।

अमरोहा में जहरीला चारा खाने से हुई 60 गायों की मौत हो गई थी। इस मामले में निलंबित किए गए पशु चिकित्सक केस ने तूल पकड़ लिया है। पशु चिकित्सक संघ ने सामूहिक त्यागपत्र का अल्टीमेटम सरकार को दे दिया है। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार और महामंत्री डा. संजीव कुमार सिंह ने पशुपालन निदेशक को पत्र भेज कर तत्काल निलंबन को वापस लेने का दबाव बनाया है। संघ ने एलएसडी टीकाकरण के बहिष्कार की बात भी कही है। वहीं, सहारनपुर के छह पशु चिकित्सकों ने निदेशक को प्रेषित पत्र में अपने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है।

19 PASHU CHIKITSAK


20– दुष्कर्म मामले में इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज। बागपत एसपी ने किया लाइन हाजिर, विभागीय जांच भी शुरू।

बागपत जिले के रमाला थाने से शनिवार रात दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के मामले में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल हारून को एसपी नीरज कुमार जादौन ने लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ बड़ौत युवराज सिंह की जांच रिपोर्ट में दोनों की लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

20 SP BAGPAT

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img