Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कर्मचारी को डिमोशन कर निलंबित करने पर हड़ताल-धरना शुरू

  • नगर पालिका परिषद शामली के कर्मचारियों को किया निलंबित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नगर पालिका परिषद के कर्मचारी का डिमोशन कर निलंबित किए जाने से नाराज होकर पालिका के सभी कर्मचारियों ने हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर जातिय भेदभाव से ग्रस्त होने और गलत व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं।

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ शाखा शामली के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पाकिका परिषद शामली के कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया। महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया ने बताया कि पालिका ईओ जातिय भेदभाव से ग्रस्त हैं। हमेशा जातिय भेदभाव के तहत सभी कर्मियों से गलत व्यवहार करते हैं। मनमर्जी से कर्मचारियों को हटा देना व निलंबित करते हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हाल में लिपिक लक्ष्मण सिंह व गजेंद्र कुमार का निलंबन व डिमोशन कर दिया गया। लक्ष्मण सिंह पर पालिका की दुकान आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ ने तीन दिन पूर्व ईओ से वार्ता कर इस बेबुनियाद झूठे आरोप लगाकर निलंबन को वापस लेने का निवेदन किया था। साथ ही न्याय न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद भी ईओ पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके चलते गुरुवार को सभी कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए पालिका में धरना शुरू किया है। जल्द न्याय न मिलने पर नगर की सफाई, लाइट व पेयजल व्यवस्था भी ठप कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी ईओ नगर पालिका शामली की होगी।

धरने में अध्यक्ष नरेश महरोलिया, सचिव आजम खां, संजीव निर्वाल, अमित शर्मा, कंवरपाल सिंह, सुनील बंसल, लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार, विनोद निर्वाल, जगमोहन सिंह, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img