Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

वंचित अंत्योदय कार्डधारकों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश

  • डीएम ने कैंप लगाकर शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के दिए निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद के सभी पांच ब्लॉकों में जहां सर्वाधिक अंत्योदय कार्डधारक आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, वहां पर अभियान चलाकर कैंप लगाते हुए शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही, यदि किसी गांव में जन सेवा केंद्र द्वारा आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में अंत्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की समीक्षा करते हुए जनपद के पांचों ब्लॉकों के पांच-पाच गांव जिसमें सबसे ज्यादा अंत्योदय परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, उनके अभियान चलाकर गांव में ही उचित स्थान पर जन सेवा केंद्र के माध्यम से शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी गांव में जन सेवा केंद्र द्वारा आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।

जिलाधिकारी ने अंत्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी एवं पात्र श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनवाए जाने को सहायक श्रमायुक्त अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 15 से आगामी 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित पात्र लाभार्थी परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक वार 25 गांव के उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img