जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: हल्दौर नहटौर मार्ग पर सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के सामने बंधे पशुओं से टकराकर पलट गईं। जिसमें घायल हुए व्यक्तियों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से युवकों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

जहां पर उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार की चपेट में आकर चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

