जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: नगर के प्रबुद्ध उद्यमी के पौत्र काका हरजोत सिंह व धेवते प्रभजोत सिंह ने छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। बिजनौर जनपद के नूरपुर के मोहल्ला ब्रहम्पुरी निवासी परवेंद्र ज्वैलर्स, फिलिंग स्टेशन एवं हैंडलूम व्यवसायी सरदार गुलशरण सिंह के पौत्र काका हरजोत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह व धेवते प्रभजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सब यूथ मे गोल्ड मेडल व यूथ में सिल्वर मेडल हासिल कर परिवार व जिला बिजनौर का नाम रोशन किया है।
इस सफलता से परिवार व समाज में हर्ष का माहौल है तथा दोनों होनहार प्रतिााओं को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है