Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar डूंगर गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा व प्रदर्शन

डूंगर गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा व प्रदर्शन

0
डूंगर गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा व प्रदर्शन
  • बिजली विभाग पर लगाया उत्पीडन का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: बिजली विभाग की विभिन्न समस्याओं से परेशान डूंगर गांव के दर्जनों ग्रामीण शनिवार को गांव के बिजलीघर पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन बिजली घर पर धरना दिया। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिजली का बिल हजारों रूपये महीना भेजा जा रहा है। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बिल ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। बिजली की बकाया के कारण किसानों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं।

ग्रामीणों की समस्याओं का कोई समाधान नही होता। आरोप है कि मीटर रीडर को सुविधा शुल्क न मिलने पर वह गलत बिल भेजते हैं। फिर बिल ठीक करने के पैसे वसूले जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली विभाग ने सुधार नही किया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रवेज, तोसीफ, नौशाद, सलमान, समीम, नरेंद्र, शिवकुमार, ओमपाल, रामकुमार, ओमकार, नरेश व महबूब आदि मौजूद रहे।