- विश्वकर्मा धर्मशाला इंदिरा कालोनी में विशेष पूजन का आयोजन, विश्वकर्मा चौक से युवाओं ने निकाली बाइक रैली
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: महान शिल्पकार और कर्मकार भगवान विश्वकर्मा जयंती जनपदभर में धूमधाम से मनाई गयी। शनिवार को इस अवसर पर अनेक स्थानों पर यज्ञ हवन और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा कालौनी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में हवन के उपरांत विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, तो यहां से विश्वकर्मा समाज के युवाओं ने बाइक रैली निकाली।
विश्वकर्मा धर्मशाला इंदिरा कालोनी में विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जिसको पुरोहित सत्यव्रत आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। यजमान के रूप में सरदार बलविंदर सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनप्रीत कौर व आशीष विश्वकर्मा व उनकी धर्मपत्नी शिवी धीमान रहे। विद्वानों ने विश्वकर्मा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्वकर्मा ने आदि सृष्टि का निर्माण किया। वेदों के अनुसार विश्वकर्मा वंशी श्रेष्ठ शिल्पकार है, ज्ञान विज्ञान कला कौशल के देवता विश्वकर्मा ही हैं। इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मास्टर निर्मल सिंह धीमान, डा. अमन सिंह, नरेंद्र श्रंगी, नाथीराम धीमान, बिजेंद्र धीमान, मुकेश धीमान, परवीन धीमान, अमित धीमान, सतीश धीमान, सुरेश धीमान, महेंद्र दत्त धीमान, नरेश विश्वकर्मा, सरदार दलजीत सिंह, कालूराम धीमान, शिव कुमार धीमान, आनंद धीमान, बिट्टू धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, बिजेंद्र धीमान, बिल्लू धीमान, ओम प्रकाश धीमान, जगदीश पांचाल, सुशील कुमार, सुनील धीमान, शिव कुमार धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके बाद विश्वकर्मा समाज के सैंकड़ों लोगों ने भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौराहे पर पहुंचकर वहां स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की। वहीं यहां से विश्वकर्मा समाज के युवाओं ने विश्वकर्मा जयंती पर बाइक रैली निकाली।