Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

नगर आयुक्त की गाड़ी के सामने लेट गए पार्षद

  • जनसुनवाई के दौरान धरना देकर हंगामा कर रहे अहसान अंसारी को मार्शल ने उठाया
  • नगर आयुक्त ने मौके पर टीम भेजकर जलनिकासी और निर्माण की मांग का कराया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टाउन हाल में जनसुनवाई के दौरान वार्ड-72 के पार्षद अहसान अंसारी ने अपने क्षेत्र में निर्माण और जलभराव के मुद्दों को लेकर हंगामा करते हुए प्रवेश द्वार पर ही धरना शुरू कर दिया। जिन्हें नगर आयुक्त के मार्शलों ने वहां से उठाकर एक ओर किया। इसके बाद जब नगर आयुक्त चलने लगे, तो पार्षद उन्हेंअपने साथ चलकर वार्ड का निरीक्षण करने की मांग को लेकर उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। जिसके बाद नगर आयुक्त ने अपर आयुक्त को टीम के साथ मौका मुआयना करने के लिए पार्षद के साथ रवाना किया।

नगर निगम की ओर से टाउन हाल में हर मंगलवार को जनसुनवाई की जाती है। इसी क्रम में जिस समय नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा और सहयोगी अधिकारियों की मौजूदगी में सुनवाई का आयोजन चल रहा था, वार्ड-72 के पार्षद अहसान अंसारी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र के बुनकर नगर, सूत मार्केट, गोला कुआं, विकासपुरी, कांच का पुल आदि की समस्याएं रखीं। उन्होंने इन क्षेत्रों में रोड निर्माण का प्रस्ताव दिए कई महीने गुजर जाने के बावजूद कोई सुनवाई न होने का आरोप लगाया।

साथ ही क्षेत्र में मौजूद डेयरियों से निकलने वाले गोबर से नाले चोक हो जाने और पूरे क्षेत्र की जलनिकासी चरमराने के साथ-साथ गोबर मिश्रित पानी जमा हो जाने की शिकायत की। पार्षद का कहना था कि इन इलाकों में गंदगी और जलभराव के कारण बच्चे तक स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान प्रवेश द्वार पर धरना शुरू करते हुए पार्षद अहसान अंसारी ने नगर आयुक्त से तत्काल वार्ड-72 में पहुंचकर समस्याओं को देखने और निराकरण कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने टीम भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया, लेकिन पार्षद उन्हें ही मौके पर जाकर निरीक्षण कराने की मांग पर अड़े रहे।

03 19

इस हंगामे की स्थिति के बीच मार्शलों ने पार्षद को रास्ते से उठाकर एक ओर बैठा दिया। उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब नगर आयुक्त अपनी गाड़ी में बैठक चलने लगे, तभी पार्षद उनकी गाड़ी के सामने लेटकर अपनी मांग को दोहराने लगे। नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने किसी प्रकार उन्हें शांत करते हुए अपर आयुक्त प्रमोद कुमार को टीम के साथ वार्ड का निरीक्षण करने के लिए रवाना किया।

मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी बुला लिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि क्षेत्र में बरसात के बाद स्थिति ज्यादा विकराल रूप धारण कर चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि जलनिकासी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बुधवार तक इसमें काफी सुधार नजर आएगा। वहीं, निर्माण टीम की ओर से कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन पार्षद और मौके पर मिले लोगों को दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img