Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

क्षेत्रीय कबड्डी अंडर-14 में ब्रज प्रांत को हरा जीता गोल्ड

  • एसवीएमआईसी के छात्रों का एसजीएफआई के लिए चयन
  • अंडर-17 टीम बेहतर प्रदर्शन के बाद द्वितीय स्थान पर रही

जनवाणी संवाददाता |

शामली: वृंदावन में आयोजित 33वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-17 में ब्रज प्रांत को हराकर गोल्ड जीतने पर विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज, वृंदावन में आयोजित 33वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की अंडर-14 व अंडर-17 टीमों ने प्रतिभाग किया।

अंडर-14 की टीम ने फाइनल मुकाबले में ब्रज प्रान्त की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय तथा मेरठ प्रांत का नाम रोशन करके एसजीएफआई प्रतियोगिता में अपना स्थान बना लिया। एसजीएफआई प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के रीवा में आयोजित होगी। अंडर-17 की टीम ने भी रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 की टीम में वंश मलिक, आर्यन, मधुर, रितिक, तरूण, तनिष्क, दीपांशु, आयुष को विद्यालय में पहुंचने पर उप प्रधानाचार्य द्वारा गोल्ड मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमदत्त आर्य, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार, मुदित गर्ग, मोहित कुमार, संजू कुमार आदि आचार्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img