Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान का किया शुभारम्भ

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से पार्टी द्वारा प्रारम्भ किए सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने राजधानी लखनऊ के गोहरामऊ, काकोरी में सरोवर पर स्वच्छता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा जीवन राष्ट्र व गरीब और वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। इसलिए पार्टी उनके जन्मदिन से 15 दिन तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मना रही है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में जलाशयों, तालाबों, सरोवरों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सरोवरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने बिना भेदभाव के पूर्ण पारदर्शी तरीको से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाकर उनके आर्थिक व समाजिक जीवन को खुशहाल बनाने का काम किया है। पार्टी के नेता या कार्यकर्ता के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार की सभी योजनाऐं जन-जन तक पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों की प्रतिभा पर विश्वास किया और देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर देश को वैश्विक महामारी से बचाया और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देश ने नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पहले देश में किसी भी महामारी का टीका तब आता था जब पूरा विश्व उस महामारी से मुक्त हो जाता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश में एक मात्र राजनीतिक दल है जो सेवा कार्यों के माध्यम से जन सरोकार के कार्यों को करता है। भाजपा सदैव जनता के बीच रहती है। जबकि अन्य राजनीतिक दल सिर्फ चुनाव में ही नजर आते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन का भी अवकाश नही लेते उनका पूरा जीवन देश की समृद्धि और गरीब की खुशहाली के लिए समर्पित है और इसीलिए भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ किया है।

जलाशय प्रकृति संरक्षण व संवर्धन के लिए जरूरी है। इसीलिए सेवा पखवाडे़ के तहत जन जागरूकता के लिए पार्टी ने अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान प्रारम्भ कर जलाशयो, पोखरों, तालाबों, सरोवरो के संरक्षण से एक-एक व्यक्ति को जोड़ने की मुहिम शुरू हो सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img