Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

हवालात से फरार हुए 20-20 हजार रुपये के इनामी गिरफ्तार

  • पुलिस की तीन टीमों के साथ एसओजी ने किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: चौसाना चौकी की हवालात से फरार हुए 20-20 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था। इस मामले में लापरवाही पर एक सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी दर्ज किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की धाराएं भी बढ़ा दी गई है।

झिंझाना थाने की चौकी चौसाना पुलिस ने 21 सितंबर की रात में दो आरोपियों को लूट व चोरी की योजना बनाते हुए अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने अपने नाम गुफरान पुत्र शौकीन निवासी गांव चौसाना और रहीश उर्फ काला पुत्र असगर निवासी माहीकोटा थाना नांगल जनपद सहारनपुर हालपता ग्राम कुंडा थाना गंगोह बताए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें हवालात में बंद कर दिया था। वहीं 22 सितंबर की अलसुबह को करीब साढ़े चार-पांच बजे दोनों आरोपी हवालात का ताला खोलकर फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों के हवालात से भागने की घटना से पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। एएसपी ओपी सिंह व सीओ अमरदीप मौर्य ने चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी और पुलिस अधीक्षक को पूरा मामला बताया था। जिसके बाद एसपी अभिषेक ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात सिपाही योगेंद्र को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। उधर, एसपी अभिषेक ने पुलिस की तीन टीमों के साथ एसओजी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लगाया था। गुरुवार की रात को एसपी अभिषेक ने दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एसपी अभिषेक ने बताया कि पुलिस टीमों ने 24 घंटे की अल्पअवधि में ही दोनों आरोपियों गुफरान व रहीस को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ दर्ज पूर्व के मुकदमें में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की धाराओं को बढाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img